फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरवशाली अतीत से सबक ले समाज

Tue, 29 Mar 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में पासी समाज के कार्यक्रम में माौजूद समाज के लाोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंडियन पासी समाज ने मंगलवार को जोगिया के हरनी गांव में राजा गंगावक्श रावत व कुंवर रणजीत सिंह रावत का 166वां विजय दिवस समारोह पूर्वक मनाया। कार्यक्रम में पासी समाज के महापुरुषों को नमन करते हुए उनके बलिदानों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय पासवान व विशिष्ट अतिथि श्रीराम पासवान रहे। अंग्रेजों से लड़ते हुए राजा गंगावक्श 29 मार्च 1850 को शहीद हुए थे। इसीलिए पासी समाज इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।
विधायक विजय पासवान ने कहा कि पासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। अपने अतीत से सबक लेते हुए समाज की बेहतरी के लिए स्वजातीय बंधुओं को सजग होना होगा। समाज के लोग जागरूक और एकजुट होंगे, तभी उचित सम्मान हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार ने कहा कि समाज को शिक्षित करना, दहेज प्रथा पर अंकुश लगाना, कम उम्र में विवाह करने जैसी कुरीतियों को समाज से मुक्त करना होगा। इस दौरान भानू प्रताप, सतीश चंद्र, जयश्री प्रसाद, अशोक पासवान, विनोद, संजय पासवान, रामकरन, ओमप्रकाश, अमरावती देवी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार पासवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें