फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भरण-पोषण बकाया में मकान की होगी नीलामी, 20 मई तय

Wed, 13 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। भरण-पोषण से जुड़े बकाया की वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने डुमरियागंज क्षेत्र के एक मकान की दोबारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसीलदार डुमरियागंज की ओर से जारी पत्र के अनुसार 20 मई को तहसील परिसर में नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यालय तहसीलदार डुमरियागंज से जारी पत्र के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर के आदेश पर धारा-128 सीआरपीसी के तहत भरण-पोषण से संबंधित 3 लाख दो हजार 500 रुपये की बकाया धनराशि की वसूली की जानी है। यह वसूली डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बनडटा गांव निवासी मंजूर अली पुत्र मकबूल से की जानी है।
प्रशासन ने बकाया वसूली के लिए आरोपी के पैतृक मकान के एक-चौथाई हिस्से को कुर्क कर लिया है। निर्माण खंड-1 लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए गए मूल्यांकन में इस हिस्से की कीमत 2 लाख 91 हजार 948 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया है कि पहले 20 अप्रैल 2026 को नीलामी की तिथि तय की गई थी, लेकिन उस दिन कोई बोलीदाता उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब दोबारा 20 मई 2026 को सुबह 11 बजे तहसील परिसर डुमरियागंज में नीलामी की नई तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें