फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खलिहान की जमीन पर बना मकान प्रशासन ने कराया ध्वस्त

Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। क्षेत्र के ग्राम दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा में खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से बन रहे मकान को एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य के नेतृत्व में राजस्व टीम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया है। खलिहान के शेष भाग पर मकान बनवा कर रह रहे अन्य पांच लोगों के खिलाफ बेदखली के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा में 242 एयर भूमि खलिहान के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उस जमीन के 1360 वर्ग फुट जमीन पर अवैध रूप से नए मकान का निर्माण दो लोगों की ओर से किया जा रहा था। जबकि, इसी गाटा नंबर में पहले से ही अन्य पांच लोग अपना मकान बनवाकर परिवार सहित रह रहे हैं। शिकायत के बाद राजस्व टीम की जांच में पाया गया कि पांचों घर अवैध रूप से खलिहान की जमीन पर बना है। जबकि एक नए मकान का भी निर्माण किया जा रहा है।
राजस्व टीम की ओर से पहले से बने पांचों घरों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई का नोटिस देने के साथ नव निर्मित मकान के स्वामी को नोटिस देते हुए जल्द से जल्द अतिक्रमण खाली करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सदर एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम ने जेसीबी से पिपरहवा निवासी चरनजीत यादव की ओर से बनवाए जा रहे नवनिर्मित मकान को ध्वस्त किया गया। सदर एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या ने बताया कि दुल्हा शुमाली में खलिहान की जमीन पर मकान को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें