सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। इससे प्रतिदिन लगभग 15 से 20 मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है। विश्वविद्यालय कैंपस में अस्पताल खुलने से लगभग 6500 लोगों को सहूलियत मिलेगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चार बेड की सुविधा है, वहीं फिजियोथैरेपी के सभी सामान उपलब्ध है। इससे मरीजों को फिजियोथैरेपी के लिए बाहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ट्रेडमिल मशीन, ऑक्सीजन के दो सिलिंडर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा, के साथ शुगर जांच की भी व्यवस्था है। अस्पताल में तीन डॉक्टर के साथ एक फार्मासिस्ट भी तैनात है। इन सुविधाओं के होने से अब इमरजेंसी मरीजों को बर्डपुर सीएचसी व मेडिकल कॉलेज का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इमरजेंसी होने पर ही मरीजों को बाहर भेजने की नौबत आएगी। ऐसे में इस अस्पताल के खुल जाने से मरीज को काफी सहूलियत मिलेगी। विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज का उपचार भी किया जा रहा है। इससे इन्हें दवा के साथ बदलते मौसम में बेहतर उपचार भी मिल जा रहा है, जिससे मरीज को काफी सहूलियत मिल रही है।