बंद मिला अस्पताल, सभी का वेतन रोका
सीएमओ ने सीएचसी अहिरौली का निरीक्षण किया
10.30 बजे तक नहीं पहुंचे थे स्वास्थ्य कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थित और स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमओ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली पहुंचे, जहां अस्पताल बंद मिला। इस बिंदु को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने कार्यरत चिकित्सक और कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बुधवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी 10.30 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली पहुंच गए। जहां उन्हें अस्पताल के गेट पर ताला लटका मिला। मौके पर ही संबंधित चिकित्सक को दूरभाष पर फटकार लगाई। अस्पताल परिसर में घास-फूस की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ ने अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों, कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।