फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा की उम्मीद बढ़ी

Fri, 17 Apr 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अन्य जांच की सुविधाओं के साथ ही एमआरआई जांच की सुविधा की उम्मीद बढ़ गई है। मशीन के लगाए जाने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

सीएसआर योजना के तहत लगभग 20 करोड़ की लागत से इस मशीन को लगाए जाने की कागजी प्रक्रिया शुरू हुई है। मशीन के लग जाने से नस से संबंधित रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। जांच की सुविधा न होने से मरीजों को गोरखपुर, लखनऊ सहित अन्य शहरों में जाना पड़ता है, जहां समय के साथ रुपये भी खर्च होते हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज शुरू होने और नए डॉक्टरों की तैनाती के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ी है। अस्पताल में ब्लड जांच संबंधित सुविधाओं के साथ-साथ एक्स-रे, सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड आदि जांच हो रही है। लेकिन, नस के रोगियों की जांच के लिए एमआरआई की सुविधा मेडिकल कॉलेज में नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल में जांच के लिए बाहर का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें अधिक रुपये देने के साथ ही भागदौड़ करनी पड़ती है।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल की ओर से भी सीएसआर योजना के तहत लगाए जाने के लिए पत्राचार किया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इस मशीन पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अगर मशीन लग गई तो मरीजों को जांच में बड़ी राहत मिलेगी। जांच कई प्रकार की होती है। इसमें पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक की जांच होती है।
बढ़ रही है नस से जुड़े रोगियों की संख्या : भागदौड़ भरी जिंदगी और शारीरिक गतिविधि कम होने, कार्य स्थल पर अनिश्चित समय तक बढ़ने या फिर चोट और अन्य कारणों से नस के रोगियों के संख्या तेजी से बढ़ रही है।
न्यूरो के विशेषज्ञों के यहां मरीजों की भीड़ लग रही है। इनकी बीमारी की असल वजह जानने के लिए चिकित्सक एमआरआई की सलाह देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ही मरीजों को दवा और फिजियोथेरेपी और अन्य कसरत की सलाह देते हैं, जिससे बीमारी के प्रभाव को कम करते हुए व्यक्ति को स्वास्थ्य किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें