फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए धरने पर बैठीं आशा

Fri, 29 Jul 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एनएच अजनबी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के बैनर तले आशा बहुओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान आशा को स्वास्थ्य कर्मचारी बनाने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव रीता गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की सरकार चुनाव के समय दिए गए अपने वादों से मुकर रही है। दोनों सरकारें आशा बहुओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा संगिनियों को नौ माह का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य विभाग से जोड़ा जाए, स्वास्थ्य विभाग में जो भी नियुक्तियां हों वहां आशा संगिनियों  की नियुक्ति की जाए। सपा सरकार में जो भी नियुक्ति की गई है, उसे निरस्त की जाए। जन स्वास्थ्य रक्षकों को बहाल किया जाए।
अस्पताल में आशा संगिनियों को बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाए।  बकाया मानदेय जल्द दिया जाए। कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शीला साहनी, विंद्रावति देवी, कामिनी, गिरजेश सिंह, सुनीता, जगदंबा, सुनीता, दुर्गावती, दासी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें