फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घरेलू स्टेडियम चोट देकर रोक रहा राह...कामयाबी के लिए घर छोड़ने काे मजबूर

Thu, 12 Dec 2024 12:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कठोर मैदान और घासों में छिपे गड्ढों से चोटिल होकर खिलाड़ी अब प्रैक्टिस करने से डर रहे हैं। उनकी चिंता है कि इस मैदान पर प्रैक्टिस करने से यदि उनके पैरों में चोट या मोच आ गई तो वे प्रतियोगिता से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

यही कारण है कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने के बाद खिलाड़ी जिला छोड़ रहे हैं। फिलहाल, तीन खिलाड़ी प्रैक्टिस करने वाराणसी चले गए हैं।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले की अपेक्षा 100 खिलाड़ी कम हो गए हैं। जिस ग्राउंड में 250 से अधिक खिलाड़ी प्रैक्टिस करते थे, वहां 150 की संख्या पूरी होने में भी मुश्किलें आ रही हैं। खुनियाव के संतोष चौधरी ने बताया कि स्टेडियम में दिक्कतों के कारण उन्होंने खेल छोड़ दिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से बाहर जाकर प्रैक्टिस करने की स्थिति नहीं थी।
विज्ञापन

कोच और संसाधनों के अभाव के साथ कठोर मैदान होने से खिलाड़ियों को जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने बताया कि ग्राउंंड की सिंचाई न होने के कारण खेल और खिलाड़ियों का बहुत नुकसान हुआ।
विज्ञापन

बरसात में ग्राउंड में ज्यादा नमी के कारण प्रैक्टिस नहीं हो पाती है, जबकि अन्य मौसम में मैदान बदहाल है। नमी नहीं होने से घास भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें