फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा... 8064 अभ्यर्थी छह पालियों में देंगे परीक्षा

Tue, 21 Apr 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में कुल 8064 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में 1344 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों में बाबा हरिदास इंटर कॉलेज, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, जय किसान इंटर कॉलेज और श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज शामिल हैं। प्रशासन की ओर से केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

-
परीक्षा की मुख्य बातें
- कुल अभ्यर्थी : 8064
- कुल पाली : 6
- प्रति पाली अभ्यर्थी : 1344
- परीक्षा समय : 10-12 व 3-5
- कुल केंद्र : 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें