फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की जान गई

Sat, 07 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
असलहाधारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जहर के सेवन करने की आशंका जताई। वहीं डाक्टर ने अत्याधिक शराब के सेवन से मौत की बात कहीं। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक का नाम थाना शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर निवासी रामगोपाल (55) है। 
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक टैंपों चालक है। शुक्रवार की रात को घर से कहीं गया था। सुबह घर वापस आया तो हालात ठीक नहीं थी। मृतक ने आशंका व्यक्त किया कि किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया।
इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए, जहां जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक का इलाज करने वाले डा. सीवी चौधरी ने बताया कि मृतक ने अत्याधिक शराब का सेवन किया था। मौत के बाद भी मुंह से शराब की बू आ रही थी। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें