विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर निकाला गया कैंडल मार्च।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लक्षित हस्तक्षेप परियोजना व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संयोजन में विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में कैंडिल मार्च निकाला गया। परियोजना कार्यालय से शुरू हुआ मार्च सदर ब्लॉक, सिद्धार्थ तिराहा, तेतरी बाजार तक का भ्रमण किया। लोगों को एचआईवी व एड्स के प्रति जागरूक किया। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने मार्च को रवाना किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स जैसे संक्रमण को शून्य की ओर ले जाने के लिए जागरुकता जरूरी है। एचआईवी एड्स पर खुल कर बात करें। इसके संक्रमण के तरीकों को समझें, खतरों को जाने और दूसरों को भी बताएं। एचआईवी एड्स के साथ जी रहे व्यक्तियों के साथ आदर, सम्मान, सहयोग, देखभाव व एकता कायम करने की जरूरत है। परियोजना प्रबंधक कौशलेश मिश्र ने कहा कि एचआईवी एड्स छिपाने से नहीं, खुलकर बताने से ही खत्म होगा। लोग अपनी सोच बदलें और सहयोग करें। कार्यक्रम में एचआईवी टीबी कोऑर्डिनेटर उस्मान अली, पंकज त्रिपाठी, सतीश मिश्र, प्रवीण गुप्ता, अरुण भारती, प्रेमचंद्र सिंह, अनिल तिवारी, सुभाष, राजेश, राजेश्वर व विवेक मालवीय आदि शामिल रहे।