फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिन्दी हर हिन्दुस्तानी के सम्मान के लिए अनिवार्य

Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इमें हिन्दी भाषा के महत्व के बारे में चर्चा हुई। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. हरीशकुमार शर्मा ने की।
विज्ञापन


प्रो. हरीश शर्मा ने अपनी मातृभाषा को सीखने पर जोर देते हुए अन्य भाषाओं के ज्ञान को भी आवश्यक माना। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से सभी भारतीय भाषाओं के उत्थान की बात की गई है। हिन्दी विभाग के सहयुक्त आचार्य व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सत्येन्द्र कुमार दुबे ने हिन्दी भाषा की समृद्ध परंपरा की ओर ध्यान दिलाते हुए उसे हमारे चितंन की भाषा कहा। इसीक्रम में दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की चेयर प्रोफेसर मंजू द्विवेदी ने हिन्दी और हिन्द की अस्मिता की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों का जिक्र करते हुए अपनी विरासत को सहेजे रखने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की शोध छात्रा शुभम कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन अदिति मणि ने किया। इस दौरान डॉ. आभा द्विवेदी, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. यशवन्त यादव, डॉ. मयंक कुशवाहा, डॉ. हरेन्द्र शर्मा सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें