फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्रवाई के लिए हाईवे जाम...दो स्वास्थ्यकर्मी बर्खास्त

Mon, 18 Nov 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के साड़ी तिराहे पर सड़क जाम कर के प्रदर्शन करते मृतक विशाल के परिजन। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के साड़ी तिराहे पर सोमवार सुबह 10 बजे मृत युवक विशाल के परिजन हाईवे पर लेट गए। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए तो आला अफसर पहुंचे और उन्होंने समझाते हुए रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन

उसके बाद मेडिकल कॉलेज में चार अधिकारियों ने जांच पूरी की और जांच आख्या के आधार पर संविदा पर कार्यरत फार्मासिस्ट एवं वार्ड ब्वाय को नौकरी से बाहर कर दिया गया। हालांकि, मौत का कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
हाईवे पर जाम लगना शुरू हुआ तो मौके पर एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र, सीओ डॉ. अरुण कांत सिंह सहित पुलिस कर्मी पहुंच गए। हाईवे पर लेटे हुए विशाल के पिता सहित परिवार के अन्य लोगों को वहां हटा दिया गया तो वे पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

उसके बाद एसडीएम, सीओ, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया एवं सीएमएस डॉ. एके झा ने चार घंटे तक जांच की और जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। उसके बाद फार्मासिस्ट कमलवीर व वार्ड ब्वाय मणिकांत शुक्ल को सेवा से बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेजी गई।
परिवार के लोग दोनों आउट सोर्स कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों से कोतवाली में पूछताछ की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इस मामले में इमरजेंसी में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
पहले भी मौत पर हुआ था हंगामा, नहीं हुई थी जांच : माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बीते तीन अक्टूबर को भी इंजेक्शन लगते ही मौत और रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। हंगामा हुआ तो अफसर पहुंचे, लेकिन परिवार के लोग बिना पीएम कराए ही शव लेकर चले गए थे। उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की और अफसरों ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच नहीं की। करीब दो माह बाद विशाल की मौत के बाद भी ठीक वैसा ही आरोप लगा है।
जूनियर डॉक्टर को चेतावनी : जांच की टीम के आख्या के अनुसार फार्मासिस्ट एवं वार्ड ब्वॉय को बाहर करने के साथ ही जूनियर रेजीडेंट डॉ. प्रदीप को चेतावनी पत्र जारी किया गया है, जबकि मरीज की मौत के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं होने पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें