फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीसीएस प्री परीक्षा के लिए जिले में बनाए जाएंगे 20 केंद्र

Mon, 18 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के तहत जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाने की दिशा में संबंधित माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों से अनापत्ति प्रमाण लेने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार पहले परीक्षा केंद्रों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कोषागार से अधिकतम 10 किलोमीटर की परिधि में स्थापित करने का निर्देश था।
विज्ञापन

इस बाध्यता की वजह से दो ही केंद्र बनाए जाने थे। अब आयोग ने एक दिवसीय परीक्षा का निर्णय लिया और सीमा विस्तार की सहूलियत दी गई है। अब मुख्य मार्गों पर स्थित उन संस्थानों में भी परीक्षा केंद्र बन सकेगा, जो मुख्यालय से 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर भी होंगे।
यह राहत केवल पीसीएस जैसी प्रमुख परीक्षा के लिए दी गई है। इससे आयोग को केंद्रों की कमी से जूझने की स्थिति से मुक्ति मिलेगी और एक ही दिन में परीक्षा कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि आयोग से मिले निर्देश के क्रम में जनपद में 20 परीक्षा केंद्रों के लिए चिह्नित किए जा रहे स्कूलों, कॉलेजों से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। एक केंद्र पर 384 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठेंगे, इस लिहाज से जिले में बनाए जा रहे केंद्रों पर लगभग आठ हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें