फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बढ़ गए हाईग्रेड बुखार के मरीज

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
18 लोग आ चुके हैं डेंगू की चपेट, 14 लोग आए हैं बाहर से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक बार सर्द होकर फिर गर्म हुए मौसम में पनप रहे मच्छरों के कारण डेंगू सहित अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में काफी संख्या में लोग महानगरों से घर आ रहे हैं। यदि वे डेंगू या अन्य बुखार से बीमार हैं तो यहां भी संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ सकती है।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर ही रहा है। इस कारण मच्छरों को पनपने का वातावरण मिल गया है। रात में सोने और सुबह-शाम बाहर टहलने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी बुखार के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हाईग्रेड यानी तेज बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि दीपावली, छठ के जिस मौसम में तापमान के साथ मच्छर कम हो जाते थे, उसी दौरान मच्छरों का हमला बढ़ा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के अनुसार, 45 घरों में डेंगू के संवाहक एडीज प्रजाति के मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं। दिल्ली सहित सहित अन्य शहरों में डेंगू के मरीज अधिक हैं। अधिकारियों की चिंता है कि संक्रमित लोग आए तो मच्छरों के जरिए मरीज बढ़ सकते हैं।
पिछले साल जिले में डेंगू के तीन मरीज मिले थे, लेकिन इस वर्ष जिले के डेंगू मरीजों की संख्या 18 हो गई है। हालांकि, इनमें 14 मरीज ऐसे हैं, जो जिले के रहने वाले हैं और दूसरे जिलों में उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में अब हाईग्रेड फीवर के 2200 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 53 मरीज एईएस के हैं। डेंगू के केस कम हैं। दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि मच्छरदानी का प्रयोग करें ताकि संक्रमण बढ़ने की आशंका कम हो जाए। तापमान 30 डिग्री से नीचे जाएगा तो मच्छर समाप्त होने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें