फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाथनगर में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होगा नाला निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात नाथ नगर के मदारडीह में सोमवार को नाला निर्माण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने सभासद सुनील यादव के साथ भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

मदारडीह में जल निकासी के समाधान की दिशा में 1. 75 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले नाला का निर्माण का शिलान्यास करते हुए चेयरमैन ने कहा कि नव सृजित नगर पंचायतों के विकास को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विकास के मामले में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि बढ़नीचाफा को विकसित नगर पंचायत बनाने में प्रयास लगातार जारी है। इस दौरान मंटू पाण्डेय, प्रमोद गौतम, जनकराम, अनिल, प्रदीप, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें