खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से स्पेशल माइकिंग कैंपेन चलाया गया। यह अभियान ट्रैफिक पुलिस कार्यालय तौलिहवा के डीएसपी विष्णु प्रसाद ने उपाने के नेतृत्व में संचालित हुआ।
विज्ञापन
कैंपेन की शुरुआत आंदोलन चौक से बाइक रैली के रूप में की गई जो बहादुरगंज चौक, गौढ़ी चौक, भिक्षु चौक, प्रशासनिक चौक होते हुए जमुवार ब्रिज तक पहुंची।
अभियान के तहत बेवजह हॉर्न न बजाने, फुटपाथ पर वाहन पार्क न करने, दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और रात्रि में दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाने की अपील की गई।