फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप... पारा फिर 43 डिग्री के पार

Wed, 12 Jun 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिन में शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा, घरों में रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तराई एक बार फिर गर्म होने की ओर आगे बढ़ रही है, क्योंकि बुधवार को पारा फिर से 43.6 डिग्री पहुंच गया। दिन का न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने के पूर्वानुमान हैं। ऐसी स्थिति में एक बार फिर तराई क्षेत्र के लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।

पिछले तीन दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि इस माह लू का प्रकोप एक बार फिर बढ़ेगा। बुधवार को कड़ी धूप और उमसभरी गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा। सुबह 10:00 बजे से ही कड़ी धूप होने की वजह से बाहर निकलने वाले गमछा लगाकर निकले। जबकि महिलाएं धूप से बचने के लिए छतरी और दुपट्टा से मुंह ढ़के हुए दिखीं। वहीं, उमस के कारण अस्पताल और कमरे के अंदर बाहर भी लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। उमस के आगे कूलर और पंखा दम तोड़ने को मजबूर थे, क्योंकि शरीर से पसीना कम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में वृद्धि होगी। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। गर्मी से फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें