फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अस्पतालों में दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आज से अस्पतालों में दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन

- सीएमओ कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने दिया धरना
- स्थानांतरण में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्रवान पर स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार से अस्पतालों में दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। इस कारण सुबह आठ से दस बजे तक ओपीडी में कार्य प्रभावित हो सकता है। स्थानांतरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।
सीएमओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित धरना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्थानांतरण नीति के अनुसार कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया गया है। कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पहले बाह में काला फीता बांधकर विरोध जताया, लेकिन उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया। मंगलवार को जिला अस्पताल एवं सीएचसी, पीएचसी में सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिलामंत्री शिवाकांत पांडेय ने कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष वाईके द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा, उमेश पांडेय, ओपी यादव, घनश्याम प्रसाद गुप्ता एवं नरेंद्र श्रीवास्तव शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें