-भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में आयोजित किया गया प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान शिविर, 16 उच्च जोखिम वाली महिलाएं चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में सोमवार को अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा की अगुवाई में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 168 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा गया। इस दौरान 16 जोखिम वाली महिलाएं पाई गईं, जिन्हें जरूरी सुझाव के साथ उपचार दिया गया।
एचआरपी-डे प्रत्येक माह की 1 , 9 , 16 व 24 तारीख को सीएचसी पर पीएमएसएमए पर आयोजित किया जाता है। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि आयोजन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं का गर्भावस्था की शुरुआती दिनों में चिह्नीकरण करते हुए समय रहते चिकित्सीय परामर्श व इलाज तथा संस्थागत प्रसव की सुविधा देते हुए जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जाता है।
गर्भवती महिलाओं को चिह्नित प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निशुल्क में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है, लेकिन इसके लिए गर्भवती महिला को पीएमएसएमए दिवस में प्रतिभाग करना जरूरी होता है। इस अभियान में डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. आशीष, डॉ. एलबी यादव, मेराज अहमद, विनय कुमार भारती, प्रिंस पांडेय, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, रूपम पाठक, वर्षा सागर, रेखा पांडेय, आशा देवी आदि ने योगदान किया।