सिद्धार्थनगर। दिवाली पर जलने और दुर्घटना से संबंधित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं कर रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही डॉक्टरों का अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
जिले में दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। पटाखों आदि से जलने या अन्य दुर्घटना पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिले स्तर पर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि दिवाली के दिन की तैयारियां करने के लिए सीएचसी प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर बनाकर संबंधित स्टाफ को उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी जरूरी दवाएं, खासतौर पर जलने और दुर्घटना के मरीजों से संबंधित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रसव की सेवाएं भी सुचारु रखने के लिए कहा जाएगा।
सीएचसी के कर्मचारियों को अपना मोबाइल नंबर ऑन रखने के भी निर्देश दिए जाएंगे। मरीजों को रेफर करने से पहले उनके संबंध में जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के साथ अधिक इमरजेंसी होने पर ही मरीजों को रेफर करने के निर्देश दिए जाएंगे। सीएचसी में ही हर संभव उपचार की व्यवस्था की जा रही है।ं