फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक का पैर टूटा

Tue, 30 Jun 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। थाना क्षेत्र के तहत बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर स्थित चरगहवा नदी के पास मंगलवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में फौजदार (58) और मोहम्मद सलमान (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख फौजदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तहत बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर चरगहवा नदी के पास बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में पचपेड़वा जा रहे बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी फौजदार गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उनका पैर टूटने की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मोहम्मद सलमान निवासी लक्ष्मीनगर थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर को मामूली चोटें आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें