फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हजरत मोहम्मद ने दुनिया को दिया सच्चाई, अहिंसा और नेकी का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबारगाह अबू तालिब में शुक्रवार की देर शाम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुसैनी यूथ फाउंडेशन हल्लौर के तत्वाधान में ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेहमान शायर सुहेल बस्तवी और वक़ार सुल्तानपुरी सहित कई अन्य शायरों ने शामिल होकर हजरत मोहम्मद साहब की शान में कलाम और कसीदा पेश किया। साथ ही उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी और किरदार पर रोशनी डालते हुए लोगों से हजरत मोहम्मद के नेकी, भलाई और सच्चाई, अहिंसा के दिए गए पैगाम को जीवन व्यवहार में लाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में नाते पाक से हुई। इसके बाद शायरों ने कलाम और कसीदा पेश किया। कार्यक्रम को मौलाना शहकार हुसैन जैदी, जाकिर जमाल हैदर, काजिम कर्बलाई आदि ने भी संबोधित कर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और किरदार पर रोशनी डाली। इस दौरान तसबीब हसन, हसन जमाल, नफीस, अफसर, अजीम हुसैनी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक राहिब रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें