हवन कर कोरोना से मुक्ति की कामना की
भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर हुई आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर अखिल भारतीय महासभा की ओर से शुक्रवार को पिपरा पांडेय स्थित कार्यालय पर हवन पूजन किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए हवन किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामनरायन चौबे ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म और समाज की रक्षा की। हमेशा न्याय की लड़ाई लड़े। जिलाध्यक्ष राम कृष्ण पांडेय ने कहा कि हम हर गरीब की सहायता एवं सभी के साथ न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प लेते हैं। जनपद में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाए। इस दौरान राधा रमन त्रिपाठी, सुधीर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, राजेश दुबे, वासुदेव पांडेय, रजत चौबे, सन्नी पांडेय, पंकज मिश्र, रोहित त्रिपाठी, शशांक आदि मौजूद रहे।