खराब पड़े हैंडपंप... कैसे मिले पेयजल
लोटन। क्षेत्र के पननी गांव में लगे अधिकतर हैंडपंप खराब है, इससे लोगाें को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है, जबकि पानी की टंकी लगाई गई है, लेकिन जब सप्लाई चली जाती है, तो ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में ग्रामीणों ने गांव में खराब पड़े हैंडपंप को सही करवाने की मांग की है। संवाद
सड़क में गड्ढे का भरमार, राहगीर परेशान
लोटन। क्षेत्र के सिकरी से बखरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क में गड्ढों का भरमार है, इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यात्रा करते है, लेकिन जर्जर सड़क होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अरमान, युसुफ, अनवर ने सड़क बनवाने की मांग की है। संवाद
-
सड़क बनवाने की मांग
लोटन। क्षेत्र के बघेली से होते हुए बरवास से सपही को जोड़ने वाले चकरोट को पक्की सड़क बनवाने की ग्रामीणों ने मांग की है, लोगों का कहना है कि इस रास्ते के बन जाने से बैरवास, सपही, भगवानपुर सहित कई गांव के लोगों को लोटन जाने के लिए अधिक दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। जबकि इस रास्ते को बन जाने से क्षेत्र के 20 से अधिक गांव को लाभ मिलेगा। संवाद
-
पोखरा सूखने से मवेशियों को नहीं मिल रहा पानी
लोटन। क्षेत्र के मुड़िला गांव में स्थित पोखरा सुख जाने से मवेशियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है, ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से पोखरे में पानी भरवाने की मांग की है, लोगाें का कहना है कि भीषण गर्मी में गांव में स्थित बड़ा पोखरा पूरी तरह से सूख गया है। इससे पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है, ट्यूबवेल से पानी भरने से पशुओं को पीने के लिए पानी मिल जाएगा। संवाद