बर्डपुर। पशु अस्पताल के कर्मचारियों ने खराब दवा जलाकर तालाब में डाल दी, जिससे मछली के बच्चे मर गए। इस संबंध में मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के वार्ड नंबर-13 के टोला मदारीपुर निवासी महेंद्र कुमार ने सुद्दोधन चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि गांव निवासी निसार से एक तालाब किराए पर लेकर मछली पालन करते हैं। इस वर्ष 40 किलो बच्चे तालाब में डाले थे। पशु अस्पताल के कर्मचारियों ने कुछ खराब दवाओं को जला दिया।
कुछ लोग दवा जलाने को लेकर शोर करने लगे। कर्मचारियों ने आनन-फानन में अध जली दवाओं को तालाब में डाल दिया। इसके प्रभाव से मछली के बच्चे मर कर दूसरे दिन ऊपर आ गए। संवाद