फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिर की सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा

विज्ञापन
अहिरौली पड़री गांव स्थित श्री पडेश्वरनाथ शिव मंदिर। संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। शिव मंदिरों पर बुधवार को बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस दिन शिव मंदिरों में भगवान भोले के जलाभिषेक के लिए भक्त उमड़ेंगे। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन का काम पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

मंदिरों को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया जा रहा है। कई मंदिरों के आसपास लगने वाले मेले की तैयारी भी तेज हो गई है। नगर पंचायत बिस्कोहर में बबुरहवा बाबा शिव मंदिर, चुड़िहार गांव स्थित बबुरहवा बाबा शिव भोलेनाथ मंदिर, अहिरौली पड़डी श्री पडेश्वरनाथ शिव मंदिर, सकटागढ़ स्थित संकटेश्वरनाथ महादेव मंदिर, नंगा महादेव गांव स्थित शिव मंदिर प्रमुख मंदिर है। इन मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में लोग जुटते हैं।
ऐसे में मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा हो गया कुछ बचा काम कराया जा रहा है।
सकटागढ़ गांव स्थित संकटेश्वरनाथ महादेव मंदिर व नंगा महादेव गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेेक होगा। इसके बाद भंडारा भी होगा। दोनों मंदिरों के आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में उत्साह है।
विज्ञापन

मंदिर के रंग-रोगन का कार्य पूरा करा लिया गया है। अहिरौली पड़डी गांव स्थित श्री पडे़श्वर नाथ शिव मंदिर के पुरोहित बाबा सत्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि यह स्थान सैकड़ो वर्ष पुराना है। यहां प्रत्येक सोमवार व महीने के प्रत्येक त्रयोदशी को मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है और वर्ष में महाशिवरात्रि के दिन एक दिवसीय मेला लगता है।
महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व मंदिर पर राम चरित मानस का पाठ शुरू हो जाता है। जिसकी पूर्णाहुति दूसरे दिन शिवरात्रि को करके भंडारे का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें