फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किसानों के लिए बना हाट बाजार भवन, लोगों ने रखे भूसे

Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। ग्राम पंचायत साहा व मनोहरी के पास साही पोखरे पर तीन दशक पहले बनाया गया हाट बाजार भवन बेमानी साबित हो रहा है। क्षेत्रीय किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए इसका निर्माण कराया गया था। लेकिन आज तक उपयोग में नहीं लाया गया। देखभाल के अभाव में जर्जर हो चुके भवन में लोग भूसा रख रहे हैं और आस-पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनरही, मनोहरी, सेबुई-सेबुआ, कोइली घाट, साहा, पकड़ी, सिरवंत आदि गांव के किसानों की सुविधा के लिए हाट बाजार का निर्माण कराया गया था। यहां के किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई थी ताकि वह बिचौलियों का शिकार न हो सकें। भवन निर्माण के समय लोगों में अपने उपज का वाजिब मूल्य मिलने की एक आस जगी थी लेकिन वह आज तक नहीं पूरी हो पाई। निष्प्रयोज्य भवन का कुछ समय पहले मरम्मत कराया गया लेकिन देखभाल के अभाव में फिर वही हाल हो गया। यहां लगाया गया गेट चोरी हो गया लेकिन किसी ने कार्रवाई के लिए कोशिश नहीं की।
क्षेत्र के प्रताप नारायण शुक्ल, प्रेमचंद, सिंटू, रमेश चंद्र शुक्ल, अनिल कुमार आदि लोगों ने भवन का मरम्मत कराकर उसके हाट बाजार के संचालन की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ नौगढ़ कृतिका अवस्थी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें