सिद्धार्थ नगर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नौगढ़ की ओर से श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 555 वा प्रकाश पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व पर गुरु घर पर शबद कीर्तन एवं गुरु का अटूट लंगर का आयोजन किया गया।प्रकाश पर्व में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
गुरु द्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रबंधक तजिंदर सिंह उर्फ ड्यूक ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताएं सदमार्ग पर चलने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है क्योंकि गुरु नानक देव जी ने कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया था। संवाद
्