फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अव्यवस्था के बीच स्नान-दान, अब सफाई की चुनाैती

विज्ञापन
शोहरतगढ़ के बानगंगा नदी के घाट पर पूजा के बाद फैली हुई पूजन सामग्री। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान में शुक्रवार को जिन नदियों में स्नान करके लोगों ने पुण्यार्जन किया, वहीं घाट बाद में अस्वच्छ दिखने लगे। ऐसी स्थिति इसलिए दिखी कि जिम्मेदार घाट की सफाई कराना ही भूल गए। स्नान दान के दौरान कुछ घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का अभाव था। इससे महिलाओं श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। जोगिया क्षेत्र के ककरही घाट पर सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। ककरही घाट पर नदी के दाई ओर महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम का अभाव था, जबकि दोपहर बाद इन घाटों पर पूजन सामग्री व अन्य सामानों के अवशेष थे। गंभीर बात है कि घाटों के किनारे पॉलीथिन भी बिखरे पड़े थे। यदि सफाई नहीं हुई तो ये पॉलीथिन नदियों के पानी में बहेंगे और जल पर्यावरण भी प्रदूषित होगा। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। स्वच्छता के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता में थी। स्नान हो गया, अब सभी घाटों को स्वच्छ किया जाएगा। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार पूर्णिमा के दिन शुक्रवार शोहरतगढ़ के बानगंगा नदी के घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इस कारण श्रद्धालुओं को असुविधा हुई। सुरक्षा के मद्देनजर नदी में बैरिकेडिंग नहीं थी इसलिए हादसे की आशंका बनी हुई थी। पूजा के बाद घाट पर पॉलीथिन और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। एसडीएम चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी घाटों पर सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें