रामपुर में गुरू गोविंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक करते सदस्य। अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नगर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित गुरुद्धारा में रविवार को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नौतनवां से आए रागी जत्थे ने सबद कीर्तन किया। गुरु गोविंद सिंह की महिमा बताई। श्रद्धालु महिलाओं ने गुरुग्रंथ साहिब का पूजन किया। अखंड पाठ के समापन पर लंगर छकने को लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह प्रभातफेरी निकालते हुए सिख समाज के लोगों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान वाहे गुरु दी खालसा-वाहे गुरु दी फतेह का उद्घोष करते रहे। गुरुद्वारा पहुंचने के बाद सबद-कीर्तन में लोग मशगूल हो गए।
सिख समुदाय के साथ हिंदू समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान बांसी व बढनी से भी श्रद्धालु प्रकाशोत्सव में शामिल हुए। नौतनवां से आए रागी जत्था ने शबद-कीर्तन किया। महिलाओं ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। कमेटी की ओर से लंगर में समुदाय के श्रद्धालुओं समेत अन्य ने प्रसाद छका। कार्यक्रम का आयोजन सरदार चरक सिंह की अध्यक्षता में किया। इस दौरान सरदार गुरुचरण सिंह, दलवीर सिंह, परमजीत सिंह, जसमीत कौर, बसंत कौर, गुरुशरण कौर आदि मौजूद रहे।