डुमरियागज क्षेत्र के जिमड़ी गांव में मां की हत्या के बाद लोगों के बीच पांच वर्षीय मुबाशिर।
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जिमड़ी निवासी समीना की हत्या का कारण आए दिन होने वाला विवाद बना। क्योंकि बच्चों ने यही बयां किया है कि दादी और चाचू से आए दिन अम्मी से झगड़ा होता था।
वहीं, पड़ोसी घटना के बाद से दहशत में आ गए हैं। लेकिन लोगों के जुबान पर यही चर्चा है कि रोज का विवाद जान लेकर ही समाप्त हुआ।कोई का मृतका की पति की कमाई घर पर खर्च करने पर विवाद की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मायके वाले दोनों बच्चों को लेकर घर चले गए हैं।
क्षेत्र के ग्राम जिमड़ी में शनिवार की दोपहर किसी बात को लेकर कहासुनी और नोकझोंक के बाद देवर अनिरूद्दीन उर्फ बब्बू ने अपनी भाभी समीना खातून को मौत के घाट उतार दिया। मृतका समीना अपनी सास तथा देवर के साथ रहती थी। समीना का पति जमालुद्दीन मुंबई में रहता है। मृतका समीना के दो बच्चे मुबाशिर पांच वर्ष तथा सुमेला लगभग ढाई वर्ष की है। हत्या के बाद पुलिस को मुबाशिर ने बताया कि हमारे चाचू तथा दादी हमारी अम्मी से अक्सर झगड़ा करते थे, यह कहकर वह रोने लगा।
वहीं, घटना से अनजान ढ़ाई वर्षीय सुमेला मृतका के सिरहाने बैठकर अम्मी ऊठो भूख लगी है, खाना दे दो कह कर जोर जोर से रो रही थी। समीना निवासी बनजरहवा गांव की शादी 6 वर्ष पहले जमालुद्दीन निवासी जिमड़ी के साथ हुई थी। जबकि देवर अनिरूद्दीन अभी अविवाहित है।