सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने इटवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, बंदुवारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 102 बच्चों का नामांकन है जिसमे 62 बच्चे उपस्थित मिले। बहुत से बच्चे ड्रेस नहीं पहने थे जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड्डे मील रजिस्टर आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षा मित्र राम मिलन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। संवाद