फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैंककर्मी को जमीन दिखाकर 16.73 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के बिछिया निवासी बैंककर्मी को कुशीनगर के प्रॉपर्टी डीलर ने पादरी बाजार के हनुमंतनगर में जमीन दिखाकर 16.73 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को शाहपुर थाने की पुलिस ने कुशीनगर जनपद के हाटा खास निवासी व्यास कुमार मद्देशिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहपुर इलाके के सर्वोदयनगर बिछिया निवासी नवनीत कुमार श्रीवास्तव बड़ौदा यूपी बैंक में कर्मचारी हैं। उन्होंने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पोस्टिंग कुशीनगर के हाटा स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में थी।
इसी दौरान बैंक में आने वाले कुशीनगर के व्यास कुमार मद्देशिया से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान व्यास ने बताया कि वह जमीन का कारोबंार करता है। गोरखपुर में जंगल धूसड़ और हनुमंतनगर में उसकी जमीन है। 2022 में आरोपी ने हनुमंतनगर में जमीन दिखाई तो पसंद आ गई। 25 लाख रुपये में डील तय हुई। दो-तीन बार में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को 16.73 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जमीन बैनामा करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। घर जाने पर भी नहीं मिला, मोबाइल भी बंद रहने लगा। शिकायत थाने में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें