फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा निकाल कर सरकारों को कोसा

Wed, 13 Apr 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनसमस्याओं व केन्द्र-प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन


नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को पार्टी की नीतियां बताई और देश-प्रदेश सरकार के रवैए को जनविरोधी करार दिया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ईश्वर चन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में जन जागरण यात्रा कैंप कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रोडवेज चौराहा, विकासखंड बांसी कार्यालय, शीतलगंज चौराहा, मंगल बाजार, धानी रोड होते हुए गोहर चौराहा पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। सभा में ईंश्वर चंद शुक्ल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम है।

केन्द्र सरकार की नाकामयाबी पूरी तरह लोग जान चुके हैं क्योंकि केन्द्र सरकार जो कहती है, वह करती नहीं है। इसी तरह प्रदेश सरकार से आमजन ऊब चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें