फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पाक के नापाक इरादे को कुचले सरकार

विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक के कैंडल मार्च लिकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर बृहस्पतिवार को देर शाम पहलगाम में मारे गए पर्यटकों की याद में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी।
प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल के नेतृत्व में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तानियों के नापाक इरादे को तत्काल कुचले। इसके लिए पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है।
विज्ञापन

पहलगाम में जिस तरह से लोगों का धर्म पूछ कर हत्या की गई उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। लोगों ने जलती मोमबत्ती लेकर मन्नीजोत मुख्य चौराहे से होते हुए पं. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति द्वार पर इकट्ठा होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए, आतंकियों को सबक सिखाने की मांग की। इसी क्रम में क्षेत्र के पेड़रियाजीत चौराहे पर बालेश्वर यादव की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान शिवपूजन गुप्ता, गुड्डू तिवारी, संजय मिश्रा, अजय चौधरी, रामू विश्वकर्मा, संतकबीर विश्वकर्मा, विजयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें