फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस अड्डा सरकारी... निजी वाहनों ने बनाया पार्किंग स्थल

Tue, 05 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। परिवहन निगम ने बसों के ठहराव और यात्रियों की सुविधाओं के लिए डुमरियागंज में सरकारी बस स्टैंड का निर्माण करवाया है। लेकिन यहां प्रभारी की नियुक्ति न होने और बसों की कम संख्या होने के चलते आसपास के लोग परिसर का पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग करने लगे हैं। समस्या से परिवहन निगम के अधिकारी और नगर पंचायत के लोग अवगत हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वर्तमान समय में परिवहन बस स्टेशन की पूरी व्यवस्था दो गार्ड के भरोसे चल रही है।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं का नहीं है पुरसाहाल
यात्रियों सुविधाओं को ध्यान रखते हुए यहां लगवाया गया वाटकर कूलर एक साल से खराब पड़ा है। परिसर में गंदगी का ढेर इधर-उधर पड़ा हुआ है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। बस स्टेशन पर प्रभारी की नियुक्ति न होने और परिवहन बसों की कम संख्या होने के चलते अगल-बगल के लोग बस स्टेशन परिसर का इस्तेमाल अपने प्राइवेट वाहनों को पार्किंग के लिए कर रहे हैं।


रोडवेज बस स्टेशन डुमरियागंज का हाल बुरा है। बस स्टेशन पर प्रभारी ना होने से लोग अपने वाहनों को वहां पर पार्किंग कर देते हैं तथा कूड़ा करकट डाल देते हैं। व्यवस्था में सुधार किया जाए और परिवहन की बसों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

-सोनू गुप्ता, डुमरियागंज

परिवहन निगम का डुमरियागंज बस अड्डा भवन जर्जर होने के साथ-साथ यहां पर पेयजल और प्रकाश व्यवस्था लचर है। शाम को 7 बजे के बाद लाइट न होने पर बस स्टेशन पर अंधेरा हो जाता है। वाटर कूलर 1 वर्ष वर्ष से खराब पड़ा हुआ है।
शमशाद, डुमरियागंज
-


बस स्टेशन पर लगे वाटर कूलर को सही करने के लिए संबंधित ठेकेदार को एक महीना पहले ही निर्देशित किया गया था, पता करवाते हैं अभी तक वाटर कूलर क्यों नहीं सही किया गया।

-महेश प्रताप श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत


-



डुमरियागंज परिवहन निगम बस स्टेशन की समस्या संज्ञान में आई है। वहां पर स्टेशन प्रभारी की जल्द नियुक्ति करने के बाद व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। बस स्टेशन परिसर में प्राइवेट वाहनों को पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-विजय गंगवार, एआरएम सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें