फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को नामांकन के लिए लोगों को करें प्रोत्साहित : बीएसए

Tue, 05 Mar 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय केकार्यालय सभागार में मंगलवार को शिक्षक प्रतिनिधियों और कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने और कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा दिए जाने का प्राविधान है। ऐसे वर्ग के लिए सीट रिजर्व है। गरीब बच्चों के अभिवावकों को निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रोत्साहित करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक कर्मचारी ऐसे वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करके ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराएं, जिससे गरीबों के बच्चे भी निशुल्क अच्छी शिक्षा पा सके। ऐसे बच्चों को कक्षा एक से आठ तक फ्री शिक्षा के साथ-साथ प्रतिवर्ष पुस्तक, काॅपी कलम के लिए पांच हजार रुपए भी शासन की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सभी ने कार्य को शतप्रतिशत करने का वादा किया। बैठक के दौरान मुख्यरूप से पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, महामंत्री कलीमुल्लाह, जिला समन्वयक सुरेंद्र श्रीवास्तव, डीपी श्रीवास्तव, अमित कुमार शुक्ल, संजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें