फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: साढ़े पांच फीट की लौकी बनी आकर्षण का केंद्र, देखने वालों की जुटी भीड़

Tue, 08 Nov 2022 03:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सूर्यनाथ ने बताया कि उन्होंने शाहजहांपुर में रहने वाले अपने एक मित्र से लौकी का बीज मंगवाया था। उसकी बुआई नौ सितंबर को छत पर की थी। पौध में जब फल आने लगे तो उसे रस्सी के सहारे छत से लटका दिया। महज 54 दिन में पौध में लगी लौकी की लंबाई पांच फीट से अधिक हो गई।
विज्ञापन
पथरा के बनगवा प्रथम में 5 फीट 6 इंच की लौकी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पथरा विकास क्षेत्र मिठवल के बनगवा निवासी सूर्यनाथ साहनी की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। उनके घर पर लगा लौकी का पौधा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उसमें पांच फीट से अधिक लंबी लौकियां लगी हैं।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान सूर्यनाथ ने सब्जी की खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अप्रत्याशित सफलता हासिल की है। नई विधि से घर की छत पर पौधा लगाया है। सूर्यनाथ ने बताया कि उन्होंने शाहजहांपुर में रहने वाले अपने एक मित्र से लौकी का बीज मंगवाया था। उसकी बुआई नौ सितंबर को छत पर की थी। पौध में जब फल आने लगे तो उसे रस्सी के सहारे छत से लटका दिया।

महज 54 दिन में पौध में लगी लौकी की लंबाई पांच फीट से अधिक हो गई। पौध में लगी लौकी को फेसबुक पर पोस्ट किया तो लोगों में उत्सुकता बढ़ी और लोग देखने के लिए आने लगे। कई लोग उनसे बीज की मांग कर रहे हैं और खेती की विधि जानने के लिए आ रहे हैं। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी पीएन राम ने बताया कि किसान के घर टीम भेज कर जानकारी ली जाएगी और लौकी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग भी सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभान्वित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें