फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झोपड़ी में लगी आग से सामान जलकर नष्ट

Mon, 06 Apr 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत महमूदवा ग्रांट में रविवार को एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे में झोपड़ी रखे घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व कागजात जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर लेखपाल शिवा यादव ने पहुंचकर जले हुए समान आंकलन कर क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए रिपोर्ट तहसील कार्यालय भेजी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत महमूदवा ग्रांट निवासी इरशाद पुत्र महबूब की झोपड़ी में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोगों कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें पूरी झोपड़ी को आगोश में ले दिया। यह देखकर पीड़ित ने शोर मचाया।
शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने जुट गए बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखे घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व कागजात जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि झोपड़ी परिवार के सदस्य नहीं थे वरना जानमाल नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने कहा आग लगने की जानकारी हुई है। हल्का लेखपाल को भेजकर हुए नुकसान का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें