घोसियारी। खेसरहा थाना के कुर्थिया चौकी क्षेत्र के मेहनौना गांव के दक्षिण अचानक लगी आग से छह बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। घटना रविवार अपराह्न बाद करीब चार बजे की बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू लिया गया है। रविवार को शाम करीब चार बजे मेहनौना गांव के दक्षिण अचानक धुआं निकलने लगा।
राहगीर धुआं देख जब तक लोगों को सूचना देते तब तक खेत में गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी, जिसमे करीब छह बीघा गेहूं जल कर राख हो गई। गांव के यशोदा नंद त्रिपाठी, जनार्दन त्रिपाठी आदि किसानों का कहना था कि खेत के बीच से निकले ढीले बिजली तार के शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली है।
फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर कुर्थिया पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ मिल कर आग को काबू पाया।