फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर हुई देवी महागौरी की आराधना

Tue, 04 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महागौरी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को देवी महागौरी की आराधना हुई। देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजन-अर्चन को व्याकुल श्रद्धालुओं ने नारियल-चुनरी चढ़ाकर मन्नते मांगी। कृपा पात्र बनाने की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन और देवी के जयकारों से हर कोना गुंजायमान रहा। बुद्ध भूमि के लोग पूरी तरह देवी की भक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन

सौभाग्य, धन-संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी महागौरी मां दुर्गा का अष्टम स्वरूप हैं। सृष्टि का आधार और अक्षय सुहाग की प्रतीक मां महागौरी की पूजना-अर्चना विशेष फलदाई है। नवरात्र की पावन बेला में मां का आशीर्वाद पाने के लिए हर कोई लालायित दिखा। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालु भीड़ लगाए रहे। नगर के सिंहेश्वरी देवी मंदिर, जोगिया की योगमाया देवी, पल्टादेवी मंदिर, कठेला की समय माता मंदिर, गालापुर की मां काली देवी सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में अष्टमी तिथि पर दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा।
हाथों में नारियल-चुनरी और लाल पुष्प की माला लेकर श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे तो कहीं मंत्रोच्चार में मशगूल रहे। दुर्गा चालीसा व सप्तशती के श्लोक हर तरफ गूंजते रहे। जो लोग किन्हीं कारणों से नौ दिवसीय व्रत नहीं कर पा रहे, उन्होंने भी अष्टमी तिथि को व्रत करने में कोई कोताही नहीं की। दिन भर उपवास के बाद शुद्ध तन-मन से मां की आराधना की। संध्याकाल में नवमी शुरू होने से देवी सिद्धिदात्री की भी श्रद्धालुओं पूजा की। हर तरफ भक्ति माहौल से वातावरण देवी मय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें