सिद्धार्थनगर। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन खंड विकास सभागार में किया गया। इसमें आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कृमि मुक्ति के बारे में जागरूक किया गया और आवश्यक जानकारी दी गई। डॉ. अमित ने कहा कि कृमि मुक्ति के लिए आवश्यक दवाएं मौजूद हैं। इसे खिलाने के नियम हैं, जिसका ख्याल रखें। अगर नियमित दवाओं का सेवन कराया जाए तो पेट की कृमियों से मुक्ति मिल सकती है।
कार्यशाला को प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सालिकराम, विजय शंकर, कृष्णमोहन पांडेय, सुरेंद्र जाटव, रवि प्रकाश पाठक, शैलेष कुमार ने भी संबोधित करते हुए आवश्यक जानकारियां दी। मौके पर विजयलक्ष्मी, पुष्पा सिंह, आशा मिश्र, अनीता यादव, प्रमिला, रीता शर्मा, माधुरी, शशिबाला, अंबाला, अनीता, संतोष आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें राजकुमार, डॉ. दुर्गेश गुप्ता, रंजना राय, दिपिका त्रिपाठी, ममता, पुष्पा, सुनैना, सरिता,चंपा सहित अन्य आशा व एएनएम मौजूद रहीं।