फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाणगंगा नदी में युवती का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महथा गांव के पास बाणगंगा नदी में रेलवे पुल के नीचे मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रेलवे पुल के पास मंगलवार दोपहर घूमने गए महथा गांव के लोगों ने देखा कि बाणगंगा नदी में रेलवे पुल के नीचे एक शव नदी के किनारे पानी में बह रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया। आसपास व ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष लग रही है, वह लाल रंग का सलवार व हरा छींटदार समीज पहने हुई थीं। कई दिनों से पानी में होने के कारण चेहरा सड़ने से विकृत नजर आ रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार चेहरे और पहनावे से वह नेपाली लग रही थी। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज पांडेय ने बताया कि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें