गोल्हौरा। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के जिगनिहवा चौराहा निवासी चिन्नी लाल निषाद की पुत्री राधिका (22) का शव सोमवार भोर में घर की रसोई के छत की कुंडी से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती बांसी थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहजी स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। वह एमए प्रथम वर्ष की छात्रा भी थी। परिजन के अनुसार युवती किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाकर अपनी जान दे दी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, जांच की जा रही है। संवाद