फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रेमिका ने बताया तय हो गई शादी, प्रेमी मुंबई में बात करते करते फंदे से लटक गया

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी ने दे दी जान
विज्ञापन

- मुंबई में हुई घटना से लाश लेकर घर पहुंचे परिजन
- शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। शिव नगर डिडई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रेमिका ने अपनी शादी दूसरे जगह तय होने की बात मुंबई में रह रहे प्रेमी को फोन पर बता दी। प्रेमिका की यह बात सुनकर प्रेमी ने बात करते-करते फंदे से लटकर जान दे दी। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस लड़की के घर पहुंची और लड़की व उसके पिता से पूछताछ की। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का एक गांव की 22 वर्षीय युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन शादी से इनकार करने लगे। बाद में लड़के के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद लड़की का प्रेमी कमाने मुंबई चला गया। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी।
विज्ञापन

प्रेमी के परिजनों ने लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पहले उसने रात्रि दस बजे शादी की बात अपने प्रेमी से बताई और मंगनी की अंगूठी भी दिखाई, जिससे आहत प्रेमी ने लड़की के मोबाइल पर आनलाइन फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान लड़की भी फोन पर रोती रही और फोन घंटों तक चालू रहा। जब मौके पर परिजन पहुंचे दो वह दंग रह गए। मोबाइल उठाया तो वह चालू था और फोन पर किसी लड़की के रोने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन

फोन पर जब परिजनों ने नाम पूछा तो उसने सारी कहानी बताई। रविवार को परिजन युवक का शव मुंबई से गांव लाए और दफना दिया। मंगलवार को प्रेमिका के घर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। इस संबंध में शिवनगर डिडई थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें