फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों को पछाड़ मारी बाजी

Mon, 14 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर लंबे समय से चल रही कयासबाजियों पर विराम लगाते हुए सपा ने गरीबदास के नाम की घोषणा कर दी है। गरीबदास को वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव के पति रामकुमार उर्फ चिनकू यादव का बेहद करीबी माना जाता है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के आरक्षित अध्यक्ष पद के टिकट के लिए सपा विधायक विजय पासवान की पत्नी मंजू पासवान ने भी दावेदारी की थी। इसके अलावा एक अन्य जिला पंचायत सदस्य शांति देवी भी इस दौड़ में शामिल रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद से ही सत्ता पक्ष के नेताओं ने कुर्सी पर कब्जे को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी थी।

आरक्षण के चलते पूजा यादव की दावेदारी समाप्त होते देख उनके पति रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने अपने खासमखास गरीबदास को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी के सामने अपनी ताकत दिखाने के लिए अपने भाई व पत्नी पूजा यादव को भी चुनाव लड़वाया।
विज्ञापन


चुनाव में रामकुमार तीनों सीटें जीतने में सफल रहे। सदर विधायक विजय पासवान ने भी अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए राजनीतिक जाल बुनना शुरू कर दिया। संख्या बल मजबूत करने के लिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव मे अपनी पत्नी मंजू पासवान, भाई रामलाल पासवान व भाभी पियारी पासवान को मैदान में उतारा।

उनकी भाभी तो चुनाव में हार गईं लेकिन वे दो सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहे। परिणामों की घोषणा के बाद सपा के इन दो मजबूत खेमों के बीच अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान और भी शुरू हो गई। दोनों गुट सपा के बड़े नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री के दरबार तक दौड़ लगाने लगे।

 इस दौरान सत्ता के दोनों के गुट लोगों के सामने अपनी दावेदारी पक्की होने का दावा करते रहे और यह कहते दिखाई दिए कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। इतना ही नहीं वे अन्य जिला पंचायत सदस्यों से लगातार संपर्क कर उन्हें हर कीमत पर अपने पाले में लाने की जुगत में लगे रहे।

सत्ता के इन दो मजबूत धड़ों की दावेदारी के बीच यह भी सुनने को मिला कि जिला पंचायत सदस्य शांति देवी भी सपा के बड़े नेताओं के संपर्क में बनी रहीं। फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए गरीबदास का नाम घोषित होने के बाद विधायक खेमे में हलचल बढ़ गई है।

खबर है कि वे अपनी पत्नी की दावेदारी को लेकर पार्टी नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक विजय पासवान के भाई रामलाल पासवान ने बताया कि उनका सपा से किसी के नाम की घोषणा करने से कोई लेना-देना नहीं है। वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और उन्हें दो दर्जन से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन हासिल है।

 इस ताजा घोषणा के बाद शांतिदेवी भी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर नहीं हुई हैं। कहा कि उन्हें भी कई जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला हुआ है, इसलिए वे भी चुनावी मैदान में उतरेंगी। सपा के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ही पता चला है कि पार्टी ने गरीबदास को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा। सारे सपा नेता व पदाधिकारी उसे जिताने के लिए पूरा दम खम लगाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें