फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में गूंज रहे मंत्र, सप्तशती का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में गूंज रहे मंत्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। चैत्र नवरात्र के दूूसरे दिन भी देवी मंदिरों की बजाए घरों में ही मंत्रोच्चारण कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शहर समेत आसपास जिलों के प्रमुख मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों के कदमों पर कोरोना वायरस का ब्रेक लग गया है। भक्तों ने घर में ही देवी मां का दरबार सजाया और परिवार संग माता रानी का ध्यान किया।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में जिले के श्रद्धालुओं का नगर स्थित श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर समेत पल्टादेवी मंदिर, योगमाया मंदिर, वटवासिनी देवी मंदिर, कठेला स्थित देवी मंदिर के अलावा महराजगंज के लेहरा में सिद्धपीठ देवी मंदिर, बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में पाटेश्वरी देवी मंदिर में भीड़ लगती थी। यहां पहुंचकर पूजा-अर्चन करते थे। इस बार कोरोना वायरस का ब्रेक भक्तों के कदमों पर भी लग गया है। लिहाजा घरों में ही दरबार सजाया गया है। परिवार संग माता रानी का ध्यान भी कर रहे हैं। सप्तशती का पाठ हो रहा है। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के रामनगर वार्ड निवासी साधना श्रीवास्तव कहती हैं कि हर नवरात्र में प्रमुख देवी मंदिरों में पहुंचकर आशीर्वाद लिया जाता था, पर इस बार मंदिरों में ताला लगे होने के साथ ही शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। घर पर ही पूजा-अर्चना की जा रही है। शोहरतगढ़ के परसिया निवासी पंडित मणिकांत उपाध्याय कहते हैं कि हर अध्याय सभी के जीवन के लिए खास होता है। नवरात्र के नौ पाठ करने से विशेष लाभ होता है। अपने घर को ही मंदिर का स्वरूप दें और जग कल्याण की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें