फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर ग्रामीणों का कराएं वरासत: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर ग्रामीणों का कराएं वरासत : मंडलायुक्त
विज्ञापन

डुमरियागंज के सिरसिया में आयोजित चौपाल में की गई सुनवाई
नवीन मंडी, सीएचसी सिरसिया और फायर स्टेशन का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। दो माह तक अभियान चलाकर वरासत कार्य पूर्ण करें, जिससे मृतक के स्थान पर उसके परिवार के सदस्य नाम खतौनी समेत अन्य राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो सके। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने डुमरियागंज के सिरसिया गांव में आयोजित चौपाल में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जिसके परिवार के मुखिया की मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार के लोग संबंधित लेखपाल से मिलकर वरासत दर्ज करा लें। उन्होंने बताया कि सिरसिया गांव में 44 परिवारों के मुखिया की मौत के बाद उनके परिजनों का वरासत होना था। इनमें 15 लोगों का वरासत हो चुका है, शेष 29 लोगों का वरासत नहीं हुआ हैं। उन्होंने शेष लोगों का भी जल्द से जल्द वरासत करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने सहियापुर में बने नवीन मंडी स्थल, धान क्रय केंद्र, सिरसिया में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन एवं दीवार जर्जर होने पर टूटे फर्श को देखकर डीएम को भवनों के लिए धन आवंटन करा जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद रमवापुर उर्फ नेबुआ में 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फायर सर्विस स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग, सीएमओ इंद्रविजय विश्वकर्मा, एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन, तहसीलदार राजेश सिंह, सीओ इटवा अजय श्रीवास्तव, डुमरियागंज सीओ उमेश शर्मा, थानाध्यक्ष केडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की खरीद में किसानों को न हो परेशानी
मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने सहियापुर में बने धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि धान खरीद में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान खरीद का लक्ष्य पूरा करें और धान को राइस मिल तक पहुंचाए। उन्होंने कृषि उत्पादन मंडी समिति में कराए जा रहे निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें