फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण 10 अगस्त तक पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने सोमवार को नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिसवा ग्रांट में निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्धारित समय 10 अगस्त तक स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से हर हाल में पूरा कराना सुनिश्चित करें। कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में उसका बाजार विकास खंड के ग्राम पंचायत चोरई द्वितीय के मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ सतीश सिंह, बीडीओ सर्वेश मोहन, सचिव आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें